Table of Contents (toc)
Science Class 10 Chapter 1 Question Answer रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण : Introduction
This article contains all VVI Question Answers (subjective) from Class 10th Chemistry Chapter 1 "Chemical Reactions And Equations". These questions are of short-answer and long-answer type.
Dear students, यहाँ बिहार बोर्ड रसायन विज्ञान कक्षा 10 अध्याय 1 Question Answer के अन्तर्गत प्रकाशित इन सभी महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़-पढ़ कर याद करने का प्रयास करें। याद हो जाने के पश्चात् इन्हें अपने नोटबुक में लिखना न भूलें।
तो चलिए आज हम सबसे पहले “रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण” अध्याय के लघु उत्तरीय प्रश्नों को पढ़ते हैं और तत्पश्चात दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को भी पढ़ कर याद करने का प्रयास करेंगे।
Class 10th Chemistry Chapter 1 Question Answer (Short Answer Type)
In the annual board examination of Science subject, 8 short answer type questions are asked in Chemistry section, in which at least 1 question from the chapter “Chemical Reactions And Equations” is definitely included. Out of these 8 questions, only 4 questions have to be answered and 2 marks are fixed for each of these questions.
रसायन विज्ञान कक्षा 10 अध्याय 1 Question Answer
1. रासायनिक अभिक्रिया से आप क्या समझते है?
उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक या अधिक पदार्थ प्रतिक्रिया कर एक या अधिक भिन्न पदार्थों में परिवर्तित हो जाते हैं।
उदाहरण– कार्बन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस का निर्माण होता है।
C + O₂ ➞ CO₂
2. अभिकारक एवं उत्पाद क्या है?
उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहा जाता है और रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरुप बनने वाले नये पदार्थ को उत्पाद कहा जाता है। उदाहरण के लिए, मैग्नीशियम पट्टी को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड का निर्माण होता है। यहाँ मैग्नीशियम और ऑक्सीजन अभिकारक है जबकि मैग्नीशियम ऑक्साइड उत्पाद है।
3. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:- वह रासायनिक समीकरण, जिसमें अभिकारक एवं प्रतिफल (उत्पाद) दोनों में प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या समान हो, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
उदाहरण – 2H₂ + O₂ ➞ 2H₂O
उपरोक्त रासायनिक समीकरण में अभिकारक एवं प्रतिफल दोनों में प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या समान है, अतः यह एक संतुलित रासायनिक समीकरण हैं।
4. रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है? निम्नलिखित समीकरण का संतुलित रूप लिखें :
Al(s) + H₂SO₄(aq) ➞ Al₂(SO₄)₃(aq) + H₂(g)
उत्तर:- द्रव्यमान संरक्षण के नियम अनुसार किसी भी रासायनिक अभिक्रिया के अभिकारक तत्त्वों का कुल द्रव्यमान उत्पाद तत्त्वों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है। अर्थात रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है। इसी नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है।
दी गई समीकरण का संतुलित रूप निम्नलिखित है:
2Al(s) + 3H₂SO₄(aq) ➞ Al₂(SO₄)₃(aq) + 3H₂(g)
5. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
(a) सोडियम सल्फेट बेरियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है।
(b) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है।
उत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं –
(a) Na₂SO₄ + BaCl₂ ➞ BaSO₄ + 2NaCl
(b) Ca(OH)₂ + CO₂ ➞ CaCO₃ + H₂O
6. निम्नलिखित दोनों समीकरणों को संतुलित करें।
(a) CO₂ + H₂O ➞ C₆H₁₂O₆ + H₂O + O₂
(b) MnO₂ + HCl ➞ MnCl₂ + Cl₂ + H₂O
उत्तर:- दी गई दोनों समीकरणों का संतुलित रूप निम्नलिखित है:
(a) 6CO₂ + 12H₂O ➞ C₆H₁₂O₆ + 6H₂O + 6O₂
(b) MnO₂ + 4HCl ➞ MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂
7. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
(a) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट ➞ जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
(b) सोडियम + जल ➞ सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं:
(a) Zn + AgNO₃ ➞ ZnNO₃ + Ag
(b) 2Na + 2H₂O ➞ 2NaOH + H₂
Science Class 10 Chapter 1 Question Answer
8. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए:
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन ➞ हाइड्रोजन क्लोराइड
(ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमीनियम सल्फेट ➞ बेरियम सल्फेट + ऐलुमीनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम + जल ➞ सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं:
(i) H₂ + Cl₂ ➞ 2HCl
(ii) 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ ➞ 3BaSO₄ + 2AlCl₃
(iii) 2Na + 2H₂O ➞ 2NaOH + H₂
9. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
(A) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।
(B) तनु हाइड्रोलिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।
उत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं:
(A) Zn + H₂SO₄ ➞ ZnSO₄ + H₂
(B) Mg + 2HCl ➞ MgCl₂ + H₂
10. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
उत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं:
(i) BaCl₂ (aq) + Na₂SO₄ (aq) ➞ 2NaCl (aq) + BaSO₄ (s)
(ii) NaOH (aq) + HCl (aq) ➞ NaCl (aq) + H₂O (aq)
11. संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? समीकरण के साथ उदाहरण दें।
उत्तर:- जब दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में संयोग करके एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं, तब उसे संयोजन अभिक्रिया कहते है।
उदाहरण– जब कार्बन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है तो ये दोनों पदार्थ आपस में संयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस का निर्माण करते हैं।
C + O₂ ➞ CO₂
12. वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया से आप क्या समझते कहते है? सोदाहरण बताएँ।
उत्तर:- जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में एक पदार्थ टूट कर दो या दो से अधिक पदार्थों का निर्माण करता है तो उसे वियोजन अभिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण– चूना-पत्थर को गर्म करने पर यह कैल्सियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड में वियोजित हो जाती है। अतः यह एक वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया है।
CaCO₃ + ऊष्मा ➞ CaO + CO₂
13. विस्थापन (प्रतिस्थापन) अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित बताएँ।
उत्तर:- वह अभिक्रिया जिसमें एक यौगिक के किसी तत्त्व को किसी दुसरे तत्त्व द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। इसे एकल-विस्थापन अभिक्रिया भी कहा जाता है।
उदाहरण– जिंक को कॉपर सल्फेट के विलियन में डालने पर जिंक कॉपर सल्फेट के विलियन से कॉपर को विस्थापित कर देता है और जिंक सल्फेट का निर्माण होता है।
Zn (s) + CuSO₄ (aq) ➞ ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण
14. द्विविस्थापन (उभय-विस्थापन) अभिक्रिया क्या है? कोई दो उदाहरण दें।
उत्तर:- वह अभिक्रिया जिसमें अभिकारकों के बीच दो अलग-अलग परमाणु या परमाणुओं के समूह (आयनों) के आदान -प्रदान होने से उत्पादों का निर्माण होता है, उसे द्विविस्थापन या उभय-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण– सोडियम सल्फेट के विलियन में बेरियम क्लोराइड के विलियन को मिलाने पर बेरियम सल्फेट का अवक्षेप तथा सोडियम क्लोराइड का विलियन प्राप्त होता है।
Na₂SO₄ (aq) + BaCl₂ (aq) ➞ BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
15. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:- अम्लीय और क्षारीय विलियन आपस में अभिक्रिया कर लवण तथा जल का निर्माण करते हैं। इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण– सोडियम हाइड्रोक्साइड का जलीय विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के जलीय विलयन से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
NaOH (aq) + HCl (aq) ➞ NaCl (aq) + H₂O (aq)
16. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें जल में अविलेय उत्पाद का निर्माण होता है, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहा जाता है। यह अविलेय पदार्थ अवक्षेप कहलाता है।
उदाहरण– जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
BaCl₂ (aq) + Na₂SO₄ (aq) ➞ 2NaCl (aq) + BaSO₄ (s)
17. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्या है? उदाहरण सहित बताएँ।
उत्तर:- जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है तो उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण– कैल्सियम ऑक्साइड में जल मिलाने पर ये दोनों तीव्रता से अभिक्रिया कर कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण करते हैं। इसके साथ ही अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है। अतः यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
CaO + H₂O ➞ Ca(OH)₂ + ऊष्मा
18. ऊष्माशोषी अभिक्रिया क्या है? उदाहरण सहित बताएँ।
उत्तर:- जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में ऊर्जा अवशोषित होती है तो उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण– लेड नाइट्रेट के चूर्ण को गर्म करने पर यह लेड ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन में अपघटित हो जाता है। चूंकि इस अभिक्रिया में ऊष्मा अवशोषित होती है, इसलिए यह एक ऊष्माशोषी अभिक्रिया है।
2Pb(NO₃)₂ (s) + ऊष्मा ➞ 2PbO (g) + 4NO₂ (g) + O₂ (g)
19. उपचयन (ऑक्सीकरण) अभिक्रिया क्या है? कोई दो उदाहरण दें।
उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग या हाइड्रोजन का ह्रास ऑक्सीकरण या उपचयन कहलाता है।
उदाहरण– (i) C + O₂ ➞ CO₂
(ii) 2Cu + O₂ + ऊष्मा ➞ 2CuO
20. अपचयन (अवकरण) अभिक्रिया क्या है? कोई दो उदाहरण दें।
उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास या हाइड्रोजन का योग अवकरण या अपचयन कहलाता है।
उदाहरण– (i) CuO + H₂ + ऊष्मा ➞ Cu + H₂O
(ii) H₂ + Cl₂ ➞ 2HCl
Chemical Reactions and Equations Class 10 Notes
21. उपचयन-अपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित बताएँ।
उत्तर:- जब किसी अभिक्रिया में एक अभिकारक उपचयित तथा दुसरा अभिकारक अपचयित होता है, तो उसे उपचयन-अपचयन अभिक्रिया या रेडॉक्स अभिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण– ZnO + C ➞ Zn + C
यहाँ कार्बन उपचयित हो रहा है जबकि जिंक ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
22. ऑक्सीकारक (उपचायक) क्या है? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया के दौरान जो अभिकारक अपचयित होता है, अर्थात् जिस अभिकारक में ऑक्सीजन का ह्रास या हाइड्रोजन का योग होता है, उसे ऑक्सीकारक या उपचायक कहते है।
उदाहरण– ZnO + C ➞ Zn + C
यहाँ जिंक ऑक्साइड अपचयित हो रहा है, अतः यह एक उपचायक है।
23. अवकारक (अपचायक) क्या है? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया के दौरान जो अभिकारक उपचयित होता है, अर्थात् जिस अभिकारक में ऑक्सीजन का योग या हाइड्रोजन का ह्रास होता है, उसे अवकारक या अपचायक कहते है।
उदाहरण– ZnO + C ➞ Zn + C
यहाँ कार्बन उपचयित हो रहा है, अतः यह एक अपचायक है।
24. निम्नांकित अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित हाेनेवाले पदार्थाें की पहचान कीजिए।
(i) 4Na(s) + O₂(g) ➞ 2Na₂O
(ii) CuO(s) + H₂(g) ➞ Cu(s) + H₂O(aq)
उत्तर:- (i) सोडियम (Na) उपचयित हाेनेवाला पदार्थ है और ऑक्सीजन (O₂) अपचयित हाेनेवाला पदार्थ है।
(ii) हाइड्रोजन गैस (H₂) उपचयित हाेनेवाला पदार्थ है और कॉपर ऑक्साइड (CuO) अपचयित हाेनेवाला पदार्थ है।
25. फेरस सल्फेट के क्रिस्टल को गर्म करने पर क्या होता है? इस अभिक्रिया से संबंधित समीकरण लिखिए।
उत्तर:- फेरस सल्फेट के क्रिस्टल (FeSO₄·7H₂O) को गर्म करने पर यह सर्वप्रथम जल को त्याग देता है जिससे इसका रंग बदल जाता है। इसके उपरांत यह फेरिक ऑक्साइड (Fe₂O₃), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) तथा सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO₃) में वियोजित हो जाता है।
FeSO₄·7H₂O + ऊष्मा ➞ FeSO₄ + 7H₂O
FeSO₄ + ऊष्मा ➞ Fe₂O₃ + SO₂ + SO₃
26. चूना-पत्थर को गर्म करने पर क्या होता है? इस अभिक्रिया से प्राप्त उत्पादों के एक-एक उपयोग को लिखें।
उत्तर:- चूना-पत्थर (CaCO₃) को गर्म करने पर यह कैल्सियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड में वियोजित हो जाता है।
CaCO₃ + ऊष्मा ➞ CaO + CO₂
कैल्सियम ऑक्साइड का उपयोग सीमेंट उद्योग में होता है और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग सोडा-जल जैसे पेय पदार्थों में होता है।
27. क्या होता है जब सोडियम सल्फेट के विलियन में बेरियम क्लोराइड के विलियन को मिलाया जाता है?
उत्तर:- जब सोडियम सल्फेट के विलियन में बेरियम क्लोराइड के विलियन को मिलाया जाता है, तो बेरियम सल्फेट का अवक्षेप तथा सोडियम क्लोराइड का विलियन प्राप्त होता है।
Na₂SO₄ (aq) + BaCl₂ (aq) ➞ BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
Science Class 10 Chapter 1 pdf
28. जिंक को आयरन सल्फेट के विलियन में डालने से क्या होता है? अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें।
उत्तर:- जिंक को आयरन सल्फेट के विलियन में डालने पर जिंक आयरन सल्फेट के विलियन से आयरन को विस्थापित कर देता है और जिंक सल्फेट का निर्माण होता है।
Zn (s) + FeSO₄ (aq) ➞ ZnSO₄ (aq) + Fe (s)
29. ताम्र छिलन को हवा में लम्बे समय तक गर्म करने पर, उस पर काली परत चढ़ जाती है। इस पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर उसका भूरा रंग पुनः आ जाता है। यहाँ कौन-कौन-सी अभिक्रियाएँ होती है? अभिक्रियाओं के नाम एवं समीकरण लिखें।
उत्तर:- प्रथम स्थिति में संयोजन अभिक्रिया होती है। चूँकि यहाँ ताम्र में ऑक्सीजन का योग होता है। इसलिए यह एक उपचयन अभिक्रिया भी है।
2Cu + O₂ + ऊष्मा ➞ 2CuO
दुसरी स्थिति में कॉपर ऑक्साइड (CuO) अपचयित होता है और हाइड्रोजन गैस (H₂) उपचयित होता है। अतः यहाँ उपचयन-अपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया होती है।
CuO + H₂ + ऊष्मा ➞ Cu + H₂O
30. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलियन में डुबोया जाता है, तो विलियन के रंग में क्या तथा क्यों परिवर्तन होता है?
उत्तर:- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलियन में डुबोया जाता है, तो विलियन का नीला रंग मलीन हो जाता है, क्योंकि इस अभिक्रिया के दौरान लोहा कॉपर सल्फेट के विलियन से कॉपर को विस्थापित कर देता है और आयरन सल्फेट का विलियन बनाता है।
Fe (s) + CuSO₄ (aq) ➞ FeSO₄ (aq) + Cu (s)
31. सफेदी करने के लिए किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है? उस पदार्थ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:- सफेदी करने के लिए बिना बुझा हुआ चूना यानी कैल्सियम ऑक्साइड के जलीय विलयन का उपयोग किया जाता है।
कैल्सियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया – कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया कर बुझा हुआ चूना यानी कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण करता है। इस अभिक्रिया में अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।
CaO (s) + H₂O (l) ➞ Ca(OH)₂ (aq) + ऊष्मा
इस अभिक्रिया में निर्मित बुझा हुआ चूना यानी कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड के विलियन का उपयोग सफेदी करने के लिए किया जाता है।
32. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया का विपरीत अभिक्रिया क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
उत्तर:- वियोजन अभिक्रिया में एकल पदार्थ टूट कर दो या दो से अधिक पदार्थों का निर्माण करता है जबकि संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में संयोग करके एकल पदार्थ का निर्माण करते हैं। इसलिए वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया का विपरीत अभिक्रिया कहा जाता है।
वियोजन अभिक्रिया के लिए समीकरण –
CaCO₃ + ऊष्मा ➞ CaO + CO₂
संयोजन अभिक्रिया के लिए समीकरण –
2Cu + O₂ + ऊष्मा ➞ 2CuO.
33. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? दोनों अभिक्रियाओं के लिए एक-एक समीकरण लिखिए।
उत्तर:- विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में निम्नलिखित अंतर है –
(i) विस्थापन अभिक्रिया में एक तत्त्व दुसरे तत्त्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है जबकि द्विविस्थापन अभिक्रिया में अभिकारकों के बीच दो अलग-अलग परमाणु या परमाणुओं के समूह (आयनों) का आदान-प्रदान होता है।
(ii) विस्थापन अभिक्रिया में एक तत्त्व और एक यौगिक के बीच अभिक्रिया होती है जबकि द्विविस्थापन अभिक्रिया में दो यौगिकों के बीच अभिक्रिया होती है।
विस्थापन अभिक्रिया के लिए समीकरण –
Zn (s) + CuSO₄ (aq) ➞ ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
द्विविस्थापन अभिक्रिया के लिए समीकरण –
Na₂SO₄ (aq) + BaCl₂ (aq) ➞ BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
34. श्वसन की अभिक्रिया को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते है?
उत्तर:- श्वसन अभिक्रिया के दौरान जल की उपस्थिति में ग्लूकोज कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर कार्बन डाइऑक्साइड और जल का निर्माण करता है और इसके साथ ही अधिक मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। इसलिए श्वसन की अभिक्रिया को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है।
कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर pdf
35. संक्षारण क्या है? सोदाहरण समझाएँ।
उत्तर:- जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल, आर्द्रता आदि के संपर्क में आती है तब इनके ऊपर एक रंगीन परत बन जाती हैं, इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। चाँदी के ऊपर काली परत, ताँबे के ऊपर हरी परत और लोहे के ऊपर लालिमायुक्त भूरे रंग की परत चढ़ना संक्षारण के उदाहरण हैं।
36. विकृतगंधिता का क्या अर्थ हैं? सोदाहरण समझाएँ।
उत्तर:- वसायुक्त या तैलीय खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक खुला रखने पर इनमें उपस्थित वसा या तैलीय पदार्थ वायु के ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उपचयित हो जाते हैं। जिसके कारण इन खाद्य पदार्थों के स्वाद एवं गंध विकृत हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को विकृतगंधिता कहते हैं। गर्मी के दिनों में सब्जियों को अधिक समय तक खुला रखने पर इसका दुर्गंधित होना विकृतगंधिता का एक उदाहरण है।
37. चिप्स की थैली में काैन-सी गैस भरी हाेती है, और क्याें?
उत्तर:- चिप्स की थैली में नाइट्रोजन गैस भरी हाेती है, क्योंकि इससे चिप्स का उपचयन नहीं हो पाता है। जिसके कारण इसका स्वाद एवं गंध विकृत नहीं होता है।
38. हमारे दैनिक जीवन में उपचयन (ऑक्सीकरण) अभिक्रिया के किन्हीं दो प्रभावों को लिखिए।
उत्तर:- हमारे दैनिक जीवन में उपचयन (ऑक्सीकरण) अभिक्रिया के दो प्रभाव निम्नलिखित हैं –
(i) धातुओं का संक्षारण और
(ii) वसायुक्त या तैलीय खाद्य पदार्थों का दुर्गंधित हो जाना।
39. पीतल एवं ताँबे के बरतनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
उत्तर:- पीतल एवं ताँबे के बरतनों में दही एवं खट्टे पदार्थ नहीं रखने चाहिए, क्योंकि दही एवं खट्टे पदार्थ में उपस्थित अम्ल पीतल एवं ताँबे के बरतन का संक्षारण करता है।
40. भोजन को दुर्गंधित होने से रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किया जा सकते हैं?
उत्तर:- भोजन को दुर्गंधित होने से रोकने के लिए उसे वायुरोधी बर्तन में रखा जाता है। साथ ही तेल एवं वसायुक्त भोजन में उपचयन रोकने वाला पदार्थ (प्रति ऑक्सीकारक) मिलाए जाते हैं।
यहाँ पर “रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण” अध्याय के महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर समाप्त हुआ। आशा है कि आप इन सभी प्रश्नों को समझ गए होंगे और याद भी कर लिए होंगे। इन्हें अपने नोटबुक में लिखने का प्रयास करें।
अब हम रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण अध्याय के महत्वपूर्ण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़ेंगे।
कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण प्रश्न उत्तर (Long Answer Type)
In the annual board examination of Science subject, 2 long answer type questions are asked in Chemistry section, in which 1 question may be from the chapter “Chemical Reactions And Equations”. Out of these 2 questions, only 1 question has to be answered and 5 marks are fixed for each of these questions.
कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 प्रश्न उत्तर
1. निम्नलिखित अभिक्रियाएँ क्या है?
(i) संयोजन अभिक्रिया
(ii) वियोजन अभिक्रिया
(iii) विस्थापन अभिक्रिया
(iv) द्विविस्थापन अभिक्रियाउत्तर:- (i) संयोजन अभिक्रिया – जब दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में संयोग करके एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं, तब उसे संयोजन अभिक्रिया कहते है।
उदाहरण– C + O₂ ➞ CO₂
(ii) वियोजन अभिक्रिया – जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में एक पदार्थ टूट कर दो या दो से अधिक पदार्थों का निर्माण करता है तो उसे वियोजन अभिक्रिया कहा जाता है।
उदाहरण– CaCO₃ + ऊष्मा ➞ CaO + CO₂
(iii) विस्थापन अभिक्रिया – वह अभिक्रिया जिसमें एक यौगिक के किसी तत्त्व को किसी दुसरे तत्त्व द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। इसे एकल-विस्थापन अभिक्रिया भी कहा जाता है।
उदाहरण– Zn (s) + CuSO₄ (aq) ➞ ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
(iv) द्विविस्थापन अभिक्रिया – वह अभिक्रिया जिसमें अभिकारकों के बीच दो अलग-अलग परमाणु या परमाणुओं के समूह (आयनों) के आदान -प्रदान होने से उत्पादों का निर्माण होता है, उसे द्विविस्थापन या उभय-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण–
Na₂SO₄ (aq) + BaCl₂ (aq) ➞ BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
Chemistry Chapter 1 Class 10 Notes
2. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए:
(a) HNO₃ + Ca(OH)₂ ➞ Ca(NO₃)₂ + H₂O
(b) NaOH + H₂SO₄ ➞ Na₂SO₄ + H₂O
(c) NaCl + AgNO₃ ➞ AgCl + NaNO₃
(d) BaCl₂ + H₂SO₄ ➞ BaSO₄ + HClउत्तर:- दिए गए समीकरणों के संतुलित रूप निम्नलिखित हैं –(a) 2HNO₃ + Ca(OH)₂ ➞ Ca(NO₃)₂ + 2H₂O
(b) 2NaOH + H₂SO₄ ➞ Na₂SO₄ + 2H₂O
(c) NaCl + AgNO₃ ➞ AgCl + NaNO₃
(d) BaCl₂ + H₂SO₄ ➞ BaSO₄ + 2HCl
3. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिएः
(a) कैल्शियम हाइड्रोक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड ➞ कैल्शियम कार्बोनेट + जल
(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट ➞ जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
(c) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड ➞ ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
(d) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट ➞ बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइडउत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं –
(a) Ca(OH)₂ + CO₂ ➞ CaCO₃ + H₂O
(b) Zn + AgNO₃ ➞ ZnNO₃ + Ag
(c) 2Al + 3CuCl₂ ➞ 2AlCl₃ + 3Cu
(d) BaCl₂ + K₂SO₄ ➞ BaSO₄ + 2KCl
Science Class 10 Chapter 1 Question Answer pdf Download
4. निम्न अभिक्रियाओं के लिए सतुंलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए।
(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) ➞ पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s)
(b) जिंक कार्बोनेट (s) ➞ जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)
(c) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) ➞ हाइड्रोजन क्लोराइड (g)
(d) मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) ➞ मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g)उत्तर:- दिए गए अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण निम्नलिखित हैं –
(a) 2KBr (aq) + BaI₂ (aq) ➞ 2KI (aq) + BaBr₂ (s), यह एक द्विविस्थापन अभिक्रिया है।
(b) ZnCO₃ (s) ➞ ZnO (s) + CO₂ (g), यह अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया है।
(c) H₂ (g) + Cl₂ (g) ➞ 2HCl (g), यह संयोजन अभिक्रिया है।
(d) Mg (s) + 2HCl (aq) ➞ MgCl₂ (aq) + H₂ (g), यह एकल-विस्थापन अभिक्रिया है।
5. रासायनिक समीकरण क्या है? निम्नांकित समीकरण से कौन-सी सूचनाएँ प्राप्त होती हैं?
2SO₂ + O₂ ➞ 2SO₃
उत्तर:- रासायनिक समीकरण रासायनिक अभिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण है। रासायनिक समीकरण में अभिकारक से उत्पाद में परिवर्तन को उनके मध्य एक तीर के निशान द्वारा दर्शाया जाता है, जिसका सिरा उत्पाद की ओर रहता है। अभिकारकों के बीच योग (+) का चिह्न लगाकर उन्हें तीर के बायीं तरफ लिखा जाता है। इसी प्रकार उत्पादों के बीच योग (+) का चिह्न लगाकर उन्हें तीर के दायीं तरफ लिखा जाता है। रासायनिक समीकरण को शब्दों द्वारा या रासायनिक सूत्रों दर्शाया जा सकता है। उदाहरण – ऑक्सीजन की उपस्थिति में मैग्नीशियम का दहन करने पर यह मैग्नीशियम ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। इस अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण है –
शब्द-समीकरण, मैग्नीशियम + ऑक्सीजन ➞ मैग्नीशियम ऑक्साइड
सूत्र-समीकरण, 2Mg + O₂ ➞ 2MgO
दिए गए रासायनिक समीकरण 2SO₂ + O₂ ➞ 2SO₃ से निम्नलिखित सूचनाएँ प्राप्त होती हैं –
(i) सल्फर डाई ऑक्साइड (SO₂) और ऑक्सीजन अभिकारक है जबकि सल्फर ट्राई ऑक्साइड उत्पाद है।
(ii) अभिकारक एवं उत्पाद दोनों में प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या समान है। अतः यह एक संतुलित रासायनिक समीकरण है।
(iii) सल्फर डाई ऑक्साइड ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर सल्फर ट्राई ऑक्साइड बनाती है। अतः यह एक संयोजन अभिक्रिया है।
---------- समाप्त ----------