Table of Contents (toc)
तत्वों का आवर्त वर्गीकरण Science Class 10 Chapter 5 Question Answer : Introduction
This article contains all VVI Question Answers (subjective) from Class 10th Chemistry Chapter 5 "Periodic Classification of Elements". These questions are of short-answer and long-answer type.
Dear students, यहाँ बिहार बोर्ड रसायन विज्ञान कक्षा 10 अध्याय 5 Question Answer के अन्तर्गत प्रकाशित इन सभी महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़-पढ़ कर याद करने का प्रयास करें। याद हो जाने के पश्चात् इन्हें अपने नोटबुक में लिखना न भूलें।
तो चलिए आज हम सबसे पहले “तत्वों का आवर्त वर्गीकरण” अध्याय के लघु उत्तरीय प्रश्नों को पढ़ते हैं और तत्पश्चात दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को भी पढ़ कर याद करने का प्रयास करेंगे।
Class 10th Chemistry Chapter 5 Question Answer (Short Answer Type)
In the annual board examination of Science subject, 8 short answer type questions are asked in Chemistry section, in which at least 1 question from the chapter “Periodic Classification of Elements” is definitely included. Out of these 8 questions, only 4 questions have to be answered and 2 marks are fixed for each of these questions.
रसायन विज्ञान कक्षा 10 अध्याय 5 Question Answer
1. डॉबराइनर के त्रिक की क्या विशेषता है?
उत्तर:- डॉबराइनर ने समान गुणधर्म वाले तत्त्वों को तीन-तीन तत्त्व वाले कुछ समूहों में व्यवस्थित किया। इन समूहों को त्रिक कहा गया। डॉबराइनर के त्रिक की विशेषता है कि त्रिक के तीनों तत्त्वों के गुणधर्म समान होते हैं और त्रिक के तीनों तत्त्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में रखने पर बीच वाले तत्त्व का परमाणु द्रव्यमान, अन्य दो तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग औसत होता है।
2. डॉबराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर:- डॉबराइनर के वर्गीकरण की मुख्य सीमा यह है कि सभी ज्ञात तत्त्वों को समान गुणधर्म वाले तत्त्वों के त्रिक के रूप में व्यवस्थित नहीं किया जा सकता। डॉबराइनर उस समय तक ज्ञात तत्त्वों में केवल तीन त्रिक ही ज्ञात कर सके थे।
3. न्यूलैंड्स ने तत्त्वों को किस आधार पर वर्गीकृत किया?
उत्तर:- न्यूलैंड्स ने उस समय तक ज्ञात तत्त्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया। उन्होंने देखा कि प्रत्येक आठवें तत्त्व का गुणधर्म पहले तत्व के गुणधर्म के समान है। इसे 'न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत' कहा जाता है।
4. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर:- न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की सीमाएँ यह हैं कि न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत केवल कैल्सियम तक ही लागू होता है। अनेक ऐसे तत्त्व हैं जिनके गुणधर्म अष्टक सिद्धांत से मेल नहीं खाते हैं।
5. मेन्डेलीफ ने तत्त्वों को किस आधार पर वर्गीकृत किया?
उत्तर:- मेन्डेलीफ ने समान गुणधर्म वाले तत्त्वों को एक साथ रखते हुए उन्हें उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया। उन्होंने पाया कि समान रासायनिक और भौतिक गुणधर्म वाले विभिन्न तत्व एक निश्चित अंतराल पर आते हैं। इसके आधार पर मेन्डेलीफ ने एक आवर्त सारणी बनायी, जिसका सिद्धांत है – तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमान का आवर्त फलन होते हैं।
Science Class 10 Chapter 5 Question Answer
6. मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सा मापदंड अपनाया?
उत्तर:- मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए निम्नलिखित तीन मापदंड अपनाया।
(i) मेन्डेलीफ ने तत्वों के वर्गीकरण के लिए उनके ऑक्साइड और हाइड्राइड के सूत्र को मूलभूत गुणधर्म माना।
(ii) समान गुणधर्म वाले तत्त्वों को एक समूह में रखा।
(iii) तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया।
7. मेन्डेलीफ के आवर्त सारणी की दो उपलब्धियों को लिखें।
उत्तर:- मेन्डेलीफ के आवर्त सारणी की दो उपलब्धियाँ –
(i) मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिया था और इन स्थानों के लिए तत्त्वों के गुणों की भविष्यवाणी की। इसकी सहायता से, आगे चलकर उन तत्वों की खोज हुई।
(ii) उत्कृष्ट गैसों की खोज होने पर इनको मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की पिछली व्यवस्था को छेड़े बिना एक नये समूह में रखा जा सका।
8. गैलियम के अतिरिक्त, अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:- गैलियम के अतिरिक्त, स्कैंडियम और जर्मेनियम तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था। स्कैंडियम तथा जर्मेनियम के गुणधर्म क्रमशः एका-बोरोन तथा एका-सिलिकॉन से मिलते हैं और गैलियम के गुणधर्म एका-ऐलुमिनियम से।
9. मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की दो कमियाँ बताएँ।
उत्तर:- मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की दो कमियाँ –
(i) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में हाइड्रोजन को नियत स्थान नहीं दिया जा सकता है।
(ii) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में विभिन्न तत्वों के समस्थानिकों को स्थान नहीं दिया जा सकता है।
10. आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया है?
उत्तर:- उत्कृष्ट गैस रासायनिक रूप से अक्रिय होते हैं। साथ ही इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास आवर्त सारणी के अन्य किसी भी समूह के तत्त्वों से नहीं मिलता है। इसलिए आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को एक अलग समूह में रखा गया है।
कक्षा 10 विज्ञान पाठ 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण प्रश्न उत्तर
11. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर:- 1913 में हेनरी मोजले ने बताया कि तत्त्वों की परमाणु संख्या उनके परमाणु द्रव्यमान की तुलना में अधिक आधारभूत गुणधर्म है। इसलिए तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान के स्थान पर उनकी परमाणु संख्या को आवर्त सारणी का आधार स्वीकार कर एक नया आवर्त नियम दिया गया, जिसे आधुनिक आवर्त नियम कहा गया। इसके अनुसार, "तत्त्वों के गुणधर्म उनकी परमाणु संख्या का आवर्त फलन होते हैं।"
12. आधुनिक आवर्त सारणी क्या है?
उत्तर:- तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर जो वर्गीकरण प्राप्त होता है उसे आधुनिक आवर्त सारणी कहा जाता हैं। इसका सिद्धांत है – तत्त्वों के गुणधर्म उनकी परमाणु संख्या का आवर्त फलन होते हैं।
13. आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की विविध विसंगतियों को दूर किया गया?
उत्तर:- आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा निम्न प्रकार से मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की विविध विसंगतियों को दूर किया गया।
(i) हाइड्रोजन को उचित स्थान दिया गया।
(ii) तत्वों को परमाणु संख्या के आरोही क्रम में रखने पर समस्थानिकों की समस्या हल हुई।
(iii) किन्हीं दो तत्वों के बीच कितने तत्व हो सकते हैं, इसका अनुमान लगाना सरल हो गया।
14. समूह और आवर्त से आप क्या समझते हैं? आधुनिक आवर्त सारणी में समूहों और आवर्तों की संख्या बताइए।
उत्तर:- आवर्त सारणी में तत्वों के ऊर्ध्वाधर स्तंभों को समूह तथा क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में समूहों की संख्या 18 तथा आवर्तों की संख्या 7 है।
15. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्त्वों को किस आधार पर सजाया गया है? आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्त्वों के धात्विक गुण किस प्रकार परिवर्तित होते हैं?
उत्तर:- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्त्वों को उनके परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम के आधार पर सजाया गया है। आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्त्वों के धात्विक गुण घटते हैं।
Periodic Classification of Elements Class 10 Science Chapter 5 Notes
16. आवर्त सारणी के लघु आवर्त और दीर्घ आवर्त क्या हैं? इनमें संख्या लिखें।
उत्तर:- आवर्त सारणी के पहले आवर्त को अतिलघु आवर्त कहते हैं। इसमें तत्त्वों की संख्या 2 हैं। आवर्त सारणी के दुसरे और तीसरे आवर्त को लघु आवर्त कहते हैं। इसमें 8-8 तत्त्व रहते हैं। आवर्त सारणी के चौथे, पाँचवे, छ्ठे और सातवें आवर्त को दीर्घ आवर्त कहते हैं। इनमें क्रमशः 18, 18, 32, 32 तत्त्व रहते हैं।
17. तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है?
उत्तर:- तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति से संबंधित होता हैं। तत्व के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या आवर्त सारणी में उस तत्व की समूह संख्या को सूचित करती है तथा कोशों की संख्या उस तत्व की आवर्त संख्या को सूचित करता है।
यहाँ पर “तत्वों का आवर्त वर्गीकरण” अध्याय के महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर समाप्त हुआ। आशा है कि आप इन सभी प्रश्नों को समझ गए होंगे और याद भी कर लिए होंगे। इन्हें अपने नोटबुक में लिखने का प्रयास करें।
अब हम तत्वों का आवर्त वर्गीकरण अध्याय के महत्वपूर्ण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़ेंगे।
कक्षा 10 विज्ञान पाठ 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण प्रश्न उत्तर (Long Answer Type)
In the annual board examination of Science subject, 2 long answer type questions are asked in Chemistry section, in which 1 question may be from the chapter “Periodic Classification of Elements”. Out of these 2 questions, only 1 question has to be answered and 5 marks are fixed for each of these questions.
कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 5 प्रश्न उत्तर
1. आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
उत्तर:- आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना -
आधुनिक आवर्त सारणी |
मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी |
(i) आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु संख्या के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। |
(i) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। |
(ii) आधुनिक आवर्त सारणी में 18 समूह और 7 आवर्त हैं। |
(ii) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में 8 समूह और 6 आवर्त हैं। |
(iii) आधुनिक आवर्त सारणी में एक तत्व से दुसरे तत्व पर जाने पर तत्वों की परमाणु संख्या क्रमिक रूप से बढ़ती है। |
(iii) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में एक तत्व से दुसरे तत्व पर जाने पर तत्वों के परमाणु द्रव्यमान क्रमिक रूप से नहीं बढ़ती है। |
(iv) आधुनिक आवर्त सारणी में विभिन्न तत्वों के समस्थानिकों को उनके संगत तत्वों के साथ रखा गया है, क्योंकि उनके परमाणु संख्या समान है। |
(iv) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में विभिन्न तत्वों के समस्थानिकों को उचित स्थान नहीं दिया गया है। |
(v) आधुनिक आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को 18वें समूह में रखा गया है। |
(v) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ा गया है। |